{"_id":"69d554e404d605a8440a6dd4","slug":"a-vicious-criminal-was-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-leg-azamgarh-news-c-20-ali1005-1349373-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार की देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी यात्रियों को वाहन में बैठाकर जहरखुरानी कर लूटपाट करता था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। वहीं उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
शाहगंज कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर ने बताया कि सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी चिरैया मोड़ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि अन्य तीन फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पंकज निषाद, निवासी लेदौरा गांव, थाना अहरौला (जनपद आजमगढ़) बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, एक खोखा और करीब नौ हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ जौनपुर के अलावा आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाश के फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।