{"_id":"62f93dc4a4cba61e6e1f9b7f","slug":"a-total-of-six-teams-participated-in-the-competition-azamgarh-news-vns6692421118","type":"story","status":"publish","title_hn":"- प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जिला स्तरीय बालकों की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेंद्र कुमार पांडेय ने पुरस्कार वितरण किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शशिभूषण त्रिपाठी, एक्स वारण्ट आफिसर, इण्डियन एयर फोर्स द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहला मैच में प्रतिभाग निकेतन इंटर कालेज ने शिब्ली नेशनल इंटर कालेज को 34-13 के अंतर से हराया। श्री दुर्गा जी पी.जी. कालेज ने हरिशचन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल को 19-3 के अंतर से हराया। वहीं सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने डा. मंसूर अहमद इंटर कालेज शुम्भी की टीम को 27-20 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच में प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज ने श्री दुर्गा जी पीजी. कालेज को 26-17 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया एवं दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम की टीम ने श्री दुर्गा जी पीजी. कालेज को 27-19 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम एवं प्रतिभा निकेतन स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम ने प्रतिभा निकेतन को 42-27 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मृत्युंजय प्रजापति, ऋषिकेश मोहन एवं शिवानंद कुमार थे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरूणेंद्र कुमार पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, ध्रुव चंद मौया प्रधानाचार्य प्रतिभा निकेतन स्कूल, कार्यालय स्टाफ लालचंद चैहान, अनुपम प्रजापति एवं समस्त प्रशिक्षक नागेंद्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव, मो. इरफान, अरविंद कन्नौजिया, अवधेश यादव एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अगस्त को सुबह छह बजे से पुरुष वर्ग में 10 किमी. एवं महिला वर्ग में पांच किमी. क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ बजे झंडारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।