फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A teenager who went to immerse the idol died by drowning in the river

Azamgarh News: मूर्ति विसर्जन को गए किशोर की नदी में डूबने से मौत

Tue, 19 Aug 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to immerse the idol died by drowning in the river
लालगंज। जन्माष्टमी पर स्थापित मूर्ति विसर्जन को गए किशोर की नदी में नहाने के दौरान डूब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद किशोर को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेवसा गांव में जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई थी। सोमवार को गाजे-बाजे के साथ मूर्ति का विसर्जन जुलूस निकाला गया था, ठकठउवा स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास गांगी नदी में मूर्ति विसर्जन धूमधाम से किया गया। इसके बाद कुछ युवा और किशोर नदी में नहाने के लिए उतरे थे। जिसमें गांव का 17 वर्षीय किशोर अभिनव तिवारी (17) पुत्र उमेश तिवारी भी शामिल था। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और 100 शैय्या अस्पताल लालगंज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिनव इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मचा है।घटना दोपहर दो बजे के करीब की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed