फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A teacher put up a poster announcing his candidacy for the post of chairman.

Azamgarh News: शिक्षक ने लगाया चेयरमैन पद की दावेदारी का पोस्टर

Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A teacher put up a poster announcing his candidacy for the post of chairman.
विकास खंड सठियांव के प्राथमिक विद्यालय मफिया फिरोजाबाद में तैनात शिक्षक जियाउल्लाह अंसारी की तरफ से चुनावी पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर शाहगढ़ से लेकर सठियांव तक लगाए गए हैं। पोस्टर में मुबारकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए जियाउल्लाह अंसारी की दावेदारी की गई है। शिक्षक के चुनावी पोस्टर लगाए जाने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन




शिक्षक जियाउल्लाह अंसारी इससे पहले भी चुनावी प्रचार-प्रसार को लेकर विवादों में आ चुके हैं। इस मामले में जियाउल्लाह अंसारी ने बताया कि उन्होंने अपना पोस्टर लगवाया था, लेकिन वह स्वयं मुबारकपुर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पोस्टर को हटवा दिया जाएगा। इस संबंध में बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बीईओ सठियांव को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed