{"_id":"68b34945cf9abf4bcf083196","slug":"a-school-bus-coming-from-the-wrong-direction-collided-with-a-dumper-15-people-including-13-children-were-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-136674-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गलत दिशा से आ रही स्कूल बस और डंपर में टक्कर, 13 बच्चों समेत 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गलत दिशा से आ रही स्कूल बस और डंपर में टक्कर, 13 बच्चों समेत 15 लोग घायल
विज्ञापन
19 गंभीरपुर थाना के श्रीरामगंज बाजार तिराहा के पास स्कूल बस की डंपर ने मारा टक्कर, क्षतिग्रस्त
लालगंज। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर शनिवार दोपहर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार तिराहे के पास गलत दिशा से आ रही स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में निजी विद्यालय के 13 छात्र-छात्राएं समेत बस चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी 15 घायलों को सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में एक निजी विद्यालय संचालित होता है। रोज की तरह शनिवार को भी बच्चे बसों से स्कूल पहुंचे थे। करीब 1.45 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे बस में बैठे और अपने घर के लिए रवाना हो गया। उक्त बस में कुल करीब 22 बच्चे सवार थे। चालक के साथ खलासी भी था।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र श्रीरामगंज बाजार तिराहे के पास जैसे ही पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली बस में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी की बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। इस बीच बच्चों की चीखपुकार मची रही। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस भी समय से पहुंच गई और बच्चों को लेकर 100 शैया हास्पिटल लालगंज में पहुंची। इस दौरान बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए कुल तीन एंबुलेंस लगी थी। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, उप जिलाधिकारी लालगंज भूपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेश, कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों के उपचार में सहयोग किया।
विज्ञापन
बच्चों समेत ये हुए घायल
इस हादसे में कुल 14 बच्चे और चालक और खलासी घायल हो गए। घायलों में कृष्णा (13), प्रतीक (8), प्रिया (8), अंजलि (14), सागर (18), शिव प्रसाद (13), अनन्या राय (8), आयुषी राय (12), अनुज गुप्ता (15), शिव प्रसाद यादव (14), प्रिया यादव (15), सौरभ (15), सागर (17), तेजस राय (12), चालक कमलेश राय (55) और खलासी भीम (25) शामिल हैं। इनमें शिव प्रसाद यादव, अनन्या राय और अनुज गुप्ता का पैर फ्रैक्चर हो गया है।
मौका देख डंपर छोड़कर भागा चालक
स्कूलीबस और डंपर की टक्कर में बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीख सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को एकत्र होता देख चालक डंपर छोड़कर वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को गोसाईं की बाजार चौकी पर लेकर चली गई।
बस व डंपर के टक्कर की होगी जांच
लालगंज। उप जिलाधिकारी लालगंज ने बताया कि बस व डंपर की टक्कर की घटना की जांच होगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में भी स्कूल वाहनों की हो चुकी टक्कर, कई बच्चे हुए थे घायल
आजमगढ़। जिले में लगातार स्कूली बस दुर्घटना का शिकार हो रही है इसको लेकर एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी और परिवहन विभाग ने कई बार अभियान भी चलाया इसके बावजूद भी इन स्कूली बसों पर ना तो जिला प्रशासन का नियंत्रण हो रहा है और ना ही परिवहन विभाग का। यही कारण है कि यह स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में बच्चों को भूसे की तरह भरकर ढ़ो रही हैं और आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं।
स्कूली वैन और ट्रक की टक्कर में चार बच्चे हुए थे घायल
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहा मुस्तफाबाद में 16 जनवरी में स्कूल वैन और ट्रक में टक्कर हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे थे और घायल बच्चों को शिक्षकों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां मामूली इलाज के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।
स्कूली वैन व डीसीएम की टक्कर में छह बच्चे घायल
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर दो सितंबर 2024 में स्कूल जा रही वैन की डीसीएम से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं वैन का चालक भी घायल हुआ था। स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद चिकित्सक ने बच्चों को रेफर कर दिया गया था।
डंपर और बस में टक्कर में बस में सवार 13 बच्चे घायल हो गए। घायलों को लालगंज 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नौ बच्चों को छोड़ दिया गया। वहीं चार बच्चों को गंभीर चोटे आई हैं जिनका उपचार चल रहा है। बच्चों की स्थिति अब ठीक हैं। जल्द ही उन्हें भी छोड़ दिया जाएगा। - भूपाल सिंह, एसडीएम लालगंज।