फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A retired army personnel was murdered for demanding Rs. 30 lakhs which he had lent

Azamgarh News: उधार के 30 लाख मांगने पर की थी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की हत्या

Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
A retired army personnel was murdered for demanding Rs. 30 lakhs which he had lent
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजेश पाठक की हत्या उधार दिए गए पैसे को मांगने के कारण की गई थी। यह खुलासा एसएसपी हेमराज मीना ने शनिवार को पुलिस लाइन में किया। पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बिलरिया की चुंगी थाना कोतवाली के रविंद्र सिंह उर्फ संतोष सिंह उर्फ साधू सिंह को पकड़ा है। जो कि बलिया के रसड़ा थाने के लखुवा प्रधानपुर का मूल निवासी है। इसके अलावा शेखपुरा थाना कोतवाली निवासी हरिकेश चौहान, आर्य नगर थाना जीयनपुर निवासी मोहम्मद फैसल और खेमऊपुर थाना सिधारी निवासी विजय सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक आरोपी रविंद्र सिंह ने पूछताछ में बताया कि राजेश चंद्र पाठक से मैंने 15 लाख रुपये उधार लिए थे। साथ ही अपने साथी हरिकेश चौहान को भी 15 लाख रुपये उधार दिलवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह ब्याज दिया करता था। कुछ दिनों से ब्याज न दे पाने के कारण राजेश मुझे व हरिकेश को पैसा वापस करने के लिए डराते धमकाते थे। बीच-बीच में घर जाकर भी भला बुरा कहते थे। हमलोगों को यह बात बहुत ही खराब लगती थी। हमने जल्द ही पैसा वापस करने की बात कही। लेकिन राजेश जहां कहीं भी मिलते वहीं भला बुरा कहते थे।
रविंद्र ने बताया कि इस बात को मैंने अपने भांजे भोला सिंह निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर व उसके दोस्त चंद्रभूषण सिंह उर्फ चंदू पुत्र राम आशीष सिंह निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर को बताई।
हम लोगों ने मिलकर राजेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 7 फरवरी 2025 को योजना के तहत हम लोगों ने राजेश चंद्र पाठक को फोन से प्लॉट दिखाने के लिए उकरौड़ा बुलाया। वहां पूर्व योजना के तहत भोला सिंह, चंद्रभूषण सिंह उर्फ चंदू अपने साथी मोहम्मद फैसल, विजय सिंह उर्फ बंटी सिंह के साथ कार से उकरौड़ा प्लॉट स्थल पर पहुंचे।
वहां राजेश को पैसा गिनने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी को लेकर जीयनपुर की तरफ जाते समय रास्ते में कार में ही चंद्र भूषण सिंह उर्फ चंदू, भोला सिंह व मोहम्मद फैसल ने मिलकर नायलान की प्लास्टिक की रस्सी से राजेश का गला दबाकर मार दिया और शव को छिपाने के दृष्टि से जीयनपुर मोहम्मदाबाद बॉर्डर के हरदूपुर नहर में फेंक दिया।


सैन्य कर्मी की हत्या के आरोपी का शव फंदे से लटकता मिला



सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने मुरारपुर प्राइमरी विद्यालय के पीछे एक पेड़ पर युवक का शव लटकते हुए मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी रिटायर्ड सैन्य कर्मी राजेश चंद्र पाठक के हत्या का मुख्य आरोपी चंद्रभूषण सिंह था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हरसिंहपुर गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह (25) ट्रैक्टर से धान की कुटाई करता था। चंद्रभूषण सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। राजेश चंद्र पाठक की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी रविंद्र सिंह ने पुलिस की पूछताछ में चंद्रभूषण का नाम भी लिया था। बताया कि राजेश से उसने 15 लाख रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed