फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A procession of seven-day elementary education class was taken out

Azamgarh : सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई, यात्रा में दिखा महिला सशक्तिकरण

Thu, 02 Jan 2025 07:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

गोरक्षप्रांत की ओर से सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका स्वागत पुष्पवर्षा करके किया गया। शोभायात्रा जनता के आकर्षण का केंद्र बनी।
 

विज्ञापन
A procession of seven-day elementary education class was taken out
शोभायात्रा में मौजूद छात्राएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत की ओर से बृहस्पतिवार को सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर जगह-जगह राष्ट्र सेविका समिति की बहनों का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।

विज्ञापन


राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत की विभाग कार्यवाहिका और जिला कार्यवाहिका के नेतृत्व में पथ संचलन डीएवी इंटर कॉलेज सभागार से चल कर अग्रसेन चौक होते हुए पुरानी कोतवाली दलाल घाट होते हुए डीएवी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत द्वारा 28 दिसंबर से दो जनवरी तक सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का आयोजन शेखर सोशल महिला महाविद्यालय सम्मोपुर में चल रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत की कुल 150 बहनें प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 25 शिक्षिका एवं 28 व्यवस्था प्रमुख बहनें शामिल हैं। वर्ग में सेविकाओं को दंड संचालन, नियुद्ध के प्रशिक्षण के साथ योगासन, आत्मरक्षा व बौद्धिक कार्यक्रम भी हो रहा है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का उद्देश्य नारी को अपनी शक्ति की अनुभूति कराना है। शोभायात्रा में अमिता तिवारी, डाॅ. वंदना त्रिपाठी, अंकिता सिंह, शुभ्राजी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed