फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A police officer on duty in Raebareli died due to illness

Azamgarh News: रायबरेली में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बीमारी से मौत

Tue, 16 Dec 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A police officer on duty in Raebareli died due to illness
मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिधौना–परसौना निवासी सिपाही राजेश सिंह का रायबरेली में ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। वह वर्तमान में थाना बछरांवा, जनपद रायबरेली में तैनात थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार ड्यूटी के दौरान ही वह अचानक थाने में बेहोश होकर गिर पड़े। साथ में मौजूद सिपाहियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत सिपाही राजेश सिंह (48) अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। वर्ष 2021 में उनकी पत्नी का निधन कोविड संक्रमण के दौरान हो गया था। मां प्रेमलता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, राजेश सिंह बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। जब भी गांव आते, वह घर-घर जाकर लोगों से मिलते-जुलते थे, जिससे गांव में उनकी अलग पहचान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed