फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A platform will be built for the transformer and a tin shed will be installed

Azamgarh News: ट्रांसफॉर्मर के लिए बनेगा चबूतरा, लगेगा टिनशेड

Tue, 22 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A platform will be built for the transformer and a tin shed will be installed
बरदह। स्थानीय बाजार से बरदह गांव जाने वाले रास्ते पर रखे ट्रांसफॉर्मर को अब चबूतरा बनाकर रखा जाएगा। लोगों की सुरक्षा के लिए ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ टिनशेड लगाया जाएगा। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में यह खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद जेई ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव में जाने वाले रास्ते के पास विभाग जमीन पर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखकर बिजली की आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफॉर्मर को जाली लगाकर सुरक्षित नहीं किया गया है। इससे हमेशा हादसे का डर बना रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर के आसपास कूड़ा फेंका जाता है, इससे कई बार ट्रांसफॉर्मर जल चुका है। सोमवार को जेई रमेश मौर्य अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान मुन्ना से बात कर ट्रांसफॉर्मर के आसपास सफाई कराई। जेई ने कहा कि बहुत जल्द ही चबूतरा बनाकर ट्रांसफॉर्मर को रखा जाएगा। लोगोंं की सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ टिनशेड लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed