फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A pickup truck collided with a motorcycle, injuring an uncle and nephew.

Azamgarh News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा घायल

Sat, 17 Jan 2026 05:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
A pickup truck collided with a motorcycle, injuring an uncle and nephew.
मेंहनगर। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार के लहुवां मोढ़ स्थित मच्छरहट्टा के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें कैथी मार्कण्डेय महादेव धाम से दर्शन कर बाइक से लौट रहे चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पिकअप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र करौती निवासी वेदप्रकाश चौबे (55) अपने भतीजे रूपेश चौबे (30) के साथ गाजीपुर स्थित मार्कण्डेय महादेव का दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। शुक्रवार की देर शाम मच्छरहट्टा के पास पहुंचे ही थे कि तभी हादसा हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पल्हना चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। घायलों को सीएचसी लालगंज भेजा गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली देवगांव विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed