फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A middle-aged man crossing the road died after being hit by a bike.

Azamgarh News: सड़क पार कर रहे अधेड़ की बाइक से धक्का लगने से मौत

Sun, 17 Dec 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man crossing the road died after being hit by a bike.
बरदह थाना के जिवली गांव के सामने जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान बाइक से धक्का लगने से अधेड़ की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दोनों युवक भी इस हादसे में घायल हो गया। दोनों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जौनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृत अधेड़ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं ।
विज्ञापन


बरदह थाना के जिवली गांव के पास श्रीरामजानकी कुटी के सामने जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर रविवार की देर शाम सड़क पार कर रहे जिवली गांव निवासी 55 वर्षीय सतिराम सरोज को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इस घटना में अधेड़ सहित बाइक पर सवार जौनपुर जिले के सुखुपुर कोतवाली निवासी राहुल सेठ 24 और अंकित मौर्य 25 भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस अधेड़ सहित दोनों युवकों को जौनपुर जिला अस्पताल ले गई। डाक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल की स्थिति गंभीर बनी है। उसका उपचार जारी है। उधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सतिराम की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed