फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A man alleged to be a henchman of the Sagri MLA has been accused of issuing death threats; a First Information Report (FIR) has been filed.

Azamgarh News: सगड़ी विधायक के कथित गुर्गे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी

Mon, 05 Jan 2026 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
A man alleged to be a henchman of the Sagri MLA has been accused of issuing death threats; a First Information Report (FIR) has been filed.
आजमगढ़। रौनापार थाने में समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल और नैनीजोर निवासी दीपक गुप्ता के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। इसे लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। दीपक गुप्ता ने विधायक के कथित गुर्गे अखिलेश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि विधायक पक्ष की ओर से विधानसभा सगड़ी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष जगदीश यादव ने दीपक गुप्ता पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपमानजनक बयान देने और मानहानि का मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मशर्की नैनीजोर निवासी दीपक गुप्ता ने रौनापार थाने में सोमवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2025 को दोपहर मोबाइल नंबर से अखिलेश यादव ने उन्हें घर में घुसकर हत्या करने की धमकी दी। दीपक का दावा है कि उनके पास कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है और अखिलेश ने जातीय टिप्पणी भी की। दीपक का आरोप है कि यह सब विधायक हृदय नारायण पटेल के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने स्क्रीनशॉट संलग्न कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच जनवरी यानी सोमवार को मामले को संज्ञान में लेते हुए अखिलेश यादव पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है। दूसरी ओर, विधानसभा सगड़ी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष जगदीश यादव ने 31 दिसंबर 2025 को थानाध्यक्ष को तहरीर देकर दीपक गुप्ता पर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से अपमानजनक और मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया है कि दीपक ने विधायक को शिखंडियों की फौज जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया, विधानसभा में जनसमस्याओं को उठाने को उन्हें कायर व प्रभावहीन बताते हुए थाने से भागने का आरोप लगाया। जगदीश ने इसे मानहानि, सार्वजनिक शांति भंग और विद्वेष फैलाने का अपराध बताते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। तीन जनवरी को थानाध्यक्ष मनतोष सिंह ने दीपक गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दीपक गुप्ता की ओर से सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसे लेकर विधानसभा सगड़ी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष जगदीश यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी रौनापार थाने में तहरीर दी थी। दीपक को किस अखिलेश यादव ने जान से मारने की धमकी दी इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अखिलेश नाम से कई लड़के हैं।- मनोज राजभर, प्रतिनिधि सगड़ी विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली थी। मुकदमा लिखा गया है, जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- मंतोष सिंह, थानाध्यक्ष रौनापार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed