फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A labourer going to the market for work was hit by a bus and died

Azamgarh News: बाजार में पल्लेदारी करने जा रहे मजदूर को बस ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 25 Nov 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A labourer going to the market for work was hit by a bus and died
मेंहनगर। सिंहपुर बाजार पल्लेदारी करने जा रहे मौली-मनिहा निवासी 35 वर्षीय अरविंद राम को सोमवार की सुबह करीब सवा आठ बजे निजी बस ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक सुबह अपने दो साथियों के साथ मजदूरी (पल्लेदारी) करने जा रहा था। वह मां धनावती महाविद्यालय के समीप पहुंचा ही था कि चक्रपानपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित बस ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे घटना स्थल पर मजदूर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। यह देख स्थानीय लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया। अपने आप को घिरता देख चालक थोड़ी दूर बस को सड़क पर खड़ा कर भाग गया। वहां से चंद कदम की दूरी पर स्थित सिंहपुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस बस को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी चली गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता जगपति राम ने बस नंबर के साथ मेंहनगर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पिता ने बस के नंबर के आधार पर तहरीर दी है। बस का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed