फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A history-sheeter carrying a reward of Rs 25,000 was arrested in an encounter, his accomplice escaped.

Azamgarh News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, साथी भाग निकला

Mon, 15 Dec 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A history-sheeter carrying a reward of Rs 25,000 was arrested in an encounter, his accomplice escaped.
5 : अहरौला थाना क्षेत्र में पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में घायल शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू।
आजमगढ़। ग्राम पश्चिम पट्टी महलिया के पास शनिवार की रात गश्त के दौरान अहरौला पुलिस की 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखते ही वांछित ने फायर कर दिया, जवाबी कार्रवाई में आरोपी शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके का फायदा उठाकर उसका साथी अंगद यादव भाग निकला। आरोपी थाना अहरौला का हिस्ट्रीशीटर एवं 25 हजार रुपये का इनामी है।
विज्ञापन



बूढ़नपुर के क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात अहरौला थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा टीम के साथ पश्चिम पट्टी महलिया के पास घेराबंदी किए। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को देखकर पुलिस ने रुकने को कहा। लेकिन आरोपियों ने असलहा लहराते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू के दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर मौके पर गिर गया। गिरफ्तार शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव का रहने वाला है। वहीं, गांव का ही उसका साथी अंगद यादव पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह रंगदारी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार था और पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायर कर दिया। शेरा सिंह यादव थाना अहरौला का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, 540 रुपये नकद बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed