फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A high-tension wire broke and fell on a teacher standing outside the school, killing him

Azamgarh News: हाईटेंशन तार टूट कर स्कूल के बाहर खड़े शिक्षक पर गिरा, चली गई जान

Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
A high-tension wire broke and fell on a teacher standing outside the school, killing him
नरहीं। भरौली गोलंबर के रामगढ़ मार्ग स्थित स्कूल के बाहर मंगलवार को छुट्टी होने के बाद खड़े शिक्षक मनीष सिंह (45) पर ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से झुलस कर उनकी मौत हो गई। बिजली निगम की लापरवाही से एक महीने में चौथी मौत की घटना है।
विज्ञापन

यूपी बिहार के बाॅर्डर नरहीं थाना के भरौली गोलंबर से 150 मीटर की दूरी पर एक निजी स्कूल में बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के महरौली गांव के निवासी एवं वर्तमान में औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मारुति कॉलोनी निवासी मनीष सिंह गणित पढ़ाते थे। दोपहर दो बजे विद्यालय के छुट्टी होने के बाद बक्सर अपने घर जाने के लिए विद्यालय के बाहर बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठने वाले थे।
विज्ञापन

अचानक ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार टूट कर मनीष सिंह के ऊपर गिर गया। आसपास के लोगाें को कुछ समझ में आता तब तक वह झुलस कर बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से शिक्षक को इलाज के लिए सीएचसी नरहीं पहुंचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। नरहीं थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि करंट लगने से शिक्षक की मौत हो गई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed