फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A head constable died after his health deteriorated while on duty during Chhath Puja

Azamgarh News: छठ पूजा पर ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से मौत

Tue, 28 Oct 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A head constable died after his health deteriorated while on duty during Chhath Puja
आजमगढ़। छठ पूजा ड्यूटी के दौरान सोमवार को डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। उनकी असामयिक मृत्यु से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव ( 48 वर्ष) निवासी देबुआपुर थाना धानापुर, जनपद चंदौली के रहने वाले थे। वे वर्तमान में थाना अतरौलिया में डायल 112 पर तैनात थे। सोमवार को छठ पर्व के अवसर पर उनकी ड्यूटी थाना क्षेत्र के कड़सरा में शाम 3 बजे से लगी थी।
विज्ञापन

ड्यूटी समाप्त कर वे अपने हमराही सिपाही के साथ थाने लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होती देख हमराही सिपाही ने तुरंत उन्हें संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव वर्ष 1997 बैच के सिपाही थे और ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को थाने पर रखा गया है, जिसे परिजनों के आने पर सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed