फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A depression will pass through Purvanchal in the next 48 hours, and it will rain from July 9.

Azamgarh News: आने वाले 48 घंटे में पूर्वांचल से गुजरेगा डिप्रेशन, 9 जुलाई से होगी बारिश

Tue, 07 Jul 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A depression will pass through Purvanchal in the next 48 hours, and it will rain from July 9.
आजमगढ़। दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ पर बना डिप्रेशन (अवदाब) अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

राजय मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मौसम प्रणाली अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में आजमगढ़ सहित पूर्वांचल में झमाझम बारिश हो सकती है।
इसका असर रहा कि सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की सुबह 11:30 बजे यह अवदाब दक्षिण झारखंड व उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित था। इस कारण दक्षिणी यूपी में ठीक बारिश हो रही है।
विज्ञापन

यह पिछले छह घंटों में लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश, कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यही कारण रहा कि सोमवार की सुबह चटख धूप हुई। थोड़ी ही देर बाद काले बादल छा गए। लगभग 40 किलोमीटर की गति से पुरवा हवाएं चलने लगीं। तेज हवाओं के चलने के कारण तापमान सामान्य रहा। घरों के अंदर उमस महसूस की गई। अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article