फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A clarion call for the resolve to serve; Azamgarh to be illuminated by lamps.

Azamgarh News: सेवा संकल्प का शंखनाद, दीपों से रोशन होगा आजमगढ़

Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A clarion call for the resolve to serve; Azamgarh to be illuminated by lamps.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में 17 से 17 अक्तूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा दिवस के रूप में होगा।
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को टूलकिट वितरण और प्रदर्शनी प्रमुख कार्यक्रम होंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से हरिऔध कला केंद्र परिसर में सेवा संकल्प अभियान पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम सात बजे आयोजित होने वाला ‘आशीर्वाद का दीया’ होगा। भंवरनाथ मंदिर, एकलव्य घाट, चंद्रमा ऋषि आश्रम, दुर्वासा ऋषि आश्रम, दत्तात्रेय ऋषि आश्रम, अग्रसेन चौराहा, नरौली तिराहा, शहीद स्थल, कुंवर सिंह उद्यान, तहसील मुख्यालय समेत प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के करीब 10 लाख घरों के साथ पंचायत सचिवालय, अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन की पेयजल टंकियों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय निकायों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की जाएगी। मंडलीय चिकित्सालय समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर होगा।
मंडलीय व महिला जिला चिकित्सालय सहित सीएचसी पर मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। उद्योग विभाग की ओर से हरिऔध कला केंद्र में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट दी जाएगी। सठियांव ब्लाक के मुहम्मदपुर अमृत सरोवर पर विशेष दीपोत्सव भी होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल में हुए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो ‘आशीर्वाद का दीया’ हैशटैग के साथ पोर्टल और सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed