फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A child died after drowning in a pit dug by the railway

Azamgarh News: रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Fri, 22 Nov 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
A child died after drowning in a pit dug by the railway
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में बुधवार को डूबने से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के अंबारी के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक (10) पुत्र सुरेश कुमार रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में बुधवार को सिंघाड़ा निकालने की लालच में गया था। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा मनोज कुमार का कहना है इसी वर्ष विस्तारीकरण के दौरान रेलवे द्वारा गहरा गड्ढा खोद दिया गया था। गहरा गड्ढा खोदने का गांव वालों ने विरोध किया था। वहीं गांव के किसी व्यक्ति ने गड्ढे में सिंघाड़ा डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सिंघाड़ा की लालच में प्रतीक सिंघाड़ा निकालने गया था। मृतक दो भाई और दो बहनों में छोटा था। मृतक के पिता सुरेश कुमार विदेश रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed