{"_id":"6a89fe5c2c3aa91f06031834","slug":"a-celebration-steeped-in-devotion-to-kanha-accompanied-by-the-festive-spirit-of-teej-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155867-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तीज की मस्ती संग कान्हा की भक्ति में रंगा समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तीज की मस्ती संग कान्हा की भक्ति में रंगा समारोह
विज्ञापन
हरियाली तीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करती पदाधिकारी और सद
भारत विकास परिषद इलीट शाखा काशी प्रांत की ओर से रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में हरियाली तीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
महिला सहभागिता संयोजिका मनीला अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा और लोक संस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के मूल्यों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के संदेश के साथ वरिष्ठ सदस्य रेखा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।
महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीत प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। सास-बहू के रिश्ते पर आधारित हास्य एवं संदेशप्रद नाटक की प्रस्तुति को भी सराहा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा कई मनोरंजक इनडोर खेल आयोजित किए गए। रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रियवंदिता बरनवाल, सुमन बरनवाल, गरिमा, शिखा, पूजा, लतिका, कीर्ति, योगिता, मोनिका, डिंपल, अर्चना, नूतन, आभा, निक्की, सारिका, अंशु, रेनू आदि सदस्य मौजूद रहीं।