फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A call to come together and strengthen the organization to face challenges

Azamgarh News: चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान

Thu, 09 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A call to come together and strengthen the organization to face challenges
हरिऔध कला भवन में प्रदेश मंत्री को सम्मानित करते हुए सूरज श्रीवास्तव। संवाद
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री नियुक्त होने के बाद जनपद आगमन पर भाजपा नेता सहजानंद राय का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। हरिऔध कला भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। समारोह में प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से हरिऔध कला भवन तक 21 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सहजानंद राय का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा सभागार भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा के समर्थन में लगे नारों से गूंज उठा। सहजानंद राय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति अधिक उत्तरदायित्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को और अधिक मजबूत करना, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखना होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति केवल सहजानंद राय का ही नहीं, बल्कि आजमगढ़ के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का भी सम्मान है। कार्यक्रम संयोजक एवं स्वाभिमान मंच के संस्थापक अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सहजानंद राय के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष सिंह, होम्योपैथी बोर्ड के पूर्व सदस्य श्याम नारायण सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. माला द्विवेदी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र, सच्चिदानंद सिंह, हवलदार सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लक्ष्मण मौर्य, पूर्व विधायक वंदना सिंह, स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री संदीप सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed