फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A BSc AG student used to lure people into online gaming scams on Telegram and commit cyber fraud, arrested

Azamgarh News: बीएससी एजी का छात्र टेलीग्राम पर ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर करता था साइबर ठगी, गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A BSc AG student used to lure people into online gaming scams on Telegram and commit cyber fraud, arrested
साइबर ठगी करने वाला आरोपी स्वप्निल। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़।
विज्ञापन

टेलीग्राम के जरिये ऑनलाइन गेमिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले आरोपी स्वपनिल निवासी पवई खुरचंदा को साइबर क्राइम पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विभिन्न नामों से टेलीग्राम चैनल और ग्रुप संचालित करके कैसीनो, रम्मी और लॉटरी जैसे ऑनलाइन गेम में गिफ्ट कोड और रेफरल कोड के माध्यम से ज्यादा लाभ का लालच देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी बीएससी एजी का छात्र है। एमएससी में दाखिला कराने की तैयारी में था।

इस तरह करते थे ठगी
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान आरोपी को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया। उसके मोबाइल फोन की जांच की गई। साइबर ठगी में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अपने सहयोगी राजशिखर सिंह उर्फ राजा टीजी के साथ मिलकर टेलीग्राम पर ऑनलाइन फ्री गिफ्ट कोड, पुष्पा क्लब डेली गिफ्ट कोड, हृदयम प्रेडिक्शन ऑफिशियल, डिस्कशन ग्रुप सहित कई चैनल और ग्रुप संचालित करता था। इन ग्रुपों में कैसीनो, रम्मी और लॉटरी गेम में गिफ्ट कोड और रेफरल कोड के जरिये ज्यादा मुनाफा मिलने का दावा करता था। लालच में आकर जब लोग पैसे जमा करते थे तो उनकी टेलीग्राम आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी और उनकी रकम हड़प ली जाती थी। जांच में सामने आया कि साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि आरोपी ने अपने विभिन्न बैंक खातों में मंगाई थी। उसके चार बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से सात शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं। मोबाइल फोन से ग्राहकों के साथ हुई चैट, गिफ्ट कोड, रेफरल कोड और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। पुलिस भागे हुए आरोपी राजशिखर सिंह उर्फ राजा टीजी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed