{"_id":"687d382130245c1bcd0b2654","slug":"a-brother-was-going-to-deliver-his-sister-who-was-returning-from-varanasi-with-her-husbands-body-died-in-a-vehicle-accident-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-134649-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाराणसी से पति का शव लेकर लौट रही बहन को पहुंचाने जा रहा था भाई, वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाराणसी से पति का शव लेकर लौट रही बहन को पहुंचाने जा रहा था भाई, वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
अमिलो। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अंडरपास सर्विस रोड पर शनिवार रात 9 बजे एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बहन घायल हो गई। हादसा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरूद्दीनपुर गांव के पास हुआ।
मऊ के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुल्लू गढ़ निवासी अनिल कुमार (42) बहन शीला देवी को बाइक से लेकर बम्हौर गांव जा रहा था। शीला देवी की शादी बम्हौर गांव निवासी राधेश्याम से हुई थी जिनका गंभीर बीमारी होने के कारण इलाज के दौरान वाराणसी में निधन हो गया था। वाराणसी से राधेश्याम का शव एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा था और बहन को साथ पहुंचाने के लिए अनिल बाइक से रवाना हुआ था। रास्ते में फखरूद्दीनपुर गांव के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौत हो गई जबकि शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायल बहन का इलाज एक निजी अस्पताल में हुआ। अनिल एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत था और दो पुत्रों का पिता था। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है। मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक अनिल के भाई अरविंद ने तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी और वाहन की तलाश की जा रही है।
5 घंटे में बहन ने खा दिया पति और भाई
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव की रहने वाली शीला देवी के जीवन में शनिवार का दिन दर्दनाक साबित हुआ। पांच घंटे के भीतर उन्होंने अपने पति और भाई दोनों को खो दिया। हादसे में घायल महिला अपने पति को अंतिम विदाई देने के लिए घर पहुंची। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद भाई का शव उसके परिजन लेकर मऊ के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुल्लूगढ़ गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी शीला देवी के पति राधेश्याम का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की शाम करीब चार बजे राधेश्याम की मौत हो गई। शीला और मऊ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुल्लूगढ़ निवासी उनके भाई अनिल कुमार (42) ने वाराणसी में एक एंबुलेंस से शव को घर ला रहे थे। शीला अपने भाई अनिल कुमार की बाइक पर बैठकर अपनी ससुराल बम्हौर जा रही थी। रास्ते में फखरूद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडर पास के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल बहन का इलाज एक निजी अस्पताल में हुआ। शीला अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अस्पताल से घर पहुंची। पति और भाई की मौत होने के कारण महिला का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। वह कुछ भी बताने में असमर्थ रही।