{"_id":"60df4df18ebc3eccc73a3918","slug":"a-bridge-will-be-built-on-dattatreya-dham-at-a-cost-of-11-crores-azamgarh-news-vns598289652","type":"story","status":"publish","title_hn":"दत्तात्रेय धाम पर 11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दत्तात्रेय धाम पर 11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के गौसपुर ग्रामसभा स्थित ऋषि दत्तात्रेय का धाम आस्था का केंद्र है लेकिन टौंस नदी पर पुल नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी संस्तुति पर राज्य सेतु निर्माण निगम ने 11 करोड़ रुपये से पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
जनपद से 15 किमी दूर स्थित गौसपुर ग्राम सभा में कुंवर और तमसा नदी के संगम पर महर्षि दत्तात्रेय का आश्रम है। भगवान विष्णु के अंश के रूप में दत्तात्रेय भगवान की पूजा की जाती है। प्रत्येक पूर्णिमा पर यहां दर्शन-पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। संगम पर पुल की व्यवस्था ना होने के कारण उनको आवागमन में परेशानी होती है। पानी कम होने पर लकड़ी का चह बना दिया जाता है, जिसके सहारे आना-जाना जोखिम भरा होता है। लगभग पांच वर्ष पहले पुल निर्माण के लिए प्रयास शुरू किए गए थे लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब लोगों की मांग पर डीएम राजेश कुमार की ओर से पहल शुरू की है। उन्होंने राज्य सेतु निर्माण निगम से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। पुल की लागत 11 करोड़ रुपये प्रस्तावित की गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
106 मीटर लंबा होगा पुल
आजमगढ़। राज्य सेतु निर्माण निगम द्वारा जो प्रस्ताव तैयार किया गया है। उसमें पुल की लागत 11 करोड़ रुपये प्रस्तावित की गई है। इस धनराशि से धाम पर टौंस नदी के ऊपर 106 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। इस पुल के बनने के बाद धाम तक पहुंचने का मार्ग आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
काफी दिनों से लोगों द्वारा यहां पर पुल बनाने की मांग की जा रही थी। डीएम ने इसे संज्ञान लिया और उनकी संस्तुति पर लगभग 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
आरएस राय, अधिशासी अभियंता, राज्य सेतु निर्माण निगम