{"_id":"695bf1f4c87a761053042e8a","slug":"a-betel-leaf-and-egg-stall-was-set-on-fire-in-mehnagar-and-600-cauliflowers-were-stolen-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-143417-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मेंहनगर में पान-अंडा की गुमटी जलाई, 600 फूल गोभी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मेंहनगर में पान-अंडा की गुमटी जलाई, 600 फूल गोभी चोरी
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर रविवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। एक ओर मनबढ़ों ने पान-अंडा की गुमटी में आग लगा दी, वहीं दूसरी ओर चोरों ने खेत से 600 फूल गोभी काटकर वाहन से चोरी कर लिए।
पहली घटना गहुनी गांव के उत्तरी भाग की है। गांव निवासी लहजू गोंड मेंहनगर-जियासड़ मार्ग पर गुमटी रखकर पान व अंडा की दुकान चलाते थे। रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने उनकी गुमटी में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचने तक गुमटी पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, फोटो ली और पीड़ित को थाने बुलाया।
दूसरी घटना उसी गांव में हुई, जहां राजा मौर्य के खेत से चोरों ने 600 फूल गोभी काटकर चोरी कर लिए। राजा मौर्य ने गांव के अधिवक्ता हेमंत राय से खेत बटाई पर लेकर गोभी की फसल लगाई थी। फसल पूरी तरह तैयार थी। रविवार रात चोर मैजिक वाहन से आए और गोभी काटकर उठा ले गए। सोमवार सुबह लोगों ने खेत में पत्तियां बिखरी देखीं, जबकि प्राथमिक विद्यालय स्थित काली माता मंदिर के पास छह फूल गोभी पड़ी मिली। खेत में जाकर देखने पर करीब 600 फूल गोभी चोरी होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।