फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तबाही: आंधी-पानी के बीच गिरे ओले, तीन घायल

तबाही: आंधी-पानी के बीच गिरे ओले, तीन घायल

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। रविवार की शाम को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने के बाद कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले पड़े । कप्तानगंज थाना क्षेत्र में चक्रवात से कई स्थानों पर पेड़ के साथ बिजली के खंभे भी ढह गए । साथ ही महिला सहित तीन लोग घायल भी हुए। पेड़ गिरने से लखनऊ फैजाबाद मार्ग करीब दो घंटे बाधित रहा। तबाही के क्रम में शादी-विवाह के लिए लगाए गए टेंट आदि धराशायी हो गए। भीषण गर्मी में मौसम के अचानक करवट बदलने से लोगों को राहत भी मिली।
विज्ञापन

कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार रविवार की शाम को आई आंधी के दौरान थाना क्षेत्र के गंगुआ गोपलपुर गांव निवासी मेवाती की मंडई उड़ कर गिर गई। इसकी चपेट में आने से मेवाती (65) पुत्र स्व. मुन्नर के साथ उसका बेटा प्रह्लाद (25) घायल हो गया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के मीरपुर नवे गांव निवासी बाइस वर्षीय घनश्याम पुत्र तारकेश्वर भी मड़ई गिरने से दबकर घायल हो गया। इसके अलावा गांव के निवासी मूरत यादव पुत्र जगरनाथ का टीनशेड गिर कर टूट गया। गांव निवासी रामसमुझ की मड़ई भी आंधी में उड़ी। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरे। इसमें सिंचाई कालोनी के पास पेड़ गिरने से फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई। गांव के लोगों ने पेड़ हटाया तब यातायात शुरू हुई। पेड़ के साथ कई स्थानों पर बिजली के खंभे ढहे। इससे अंधेरा छा गया था। अहिरौला संवाददाता के अनुसार रविवार को आंधी-पानी व ओले पड़ने से दर्जनों मड़ईयां उड़ी। मालटारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बोझिया, महुलिया, सदावं, बबुरा, कठैचा, बिलरियागंज, जीयनपुर आदि स्थानों पर आंधी पानी के साथ जमकर ओले पड़े। आंधी पानी में टेंट कनात आदि उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed