फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खेत में भैंस जाने को लेकर भिड़े, फायरिंग

खेत में भैंस जाने को लेकर भिड़े, फायरिंग

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गढ़हा गांव में शनिवार की शाम भैंस के खेत में जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसको लेकर रविवार की शाम को एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान फायरिंग भी की गई जिससे गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षोें को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष फाजिल सिद्दीकी के अनुसार गंभीरपुर थाने के गढ़हा गांव निवासी मथुरा यादव का पुत्र शनिवार की शाम भैंस चरा रहा था। इसी दौरान भैंस चरते-चरते गांव निवासी एक दलित रामदरश राम के खेत में चली गई। इस दौरान रामदरस के पुत्र ने मथुरा के बेटे को भला बुरा बोला। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि रामदरश के पुत्र ने मथुरा के पुत्र को पीटा था। शनिवार की शाम को लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। लेकिन देर रात को घटना की जानकारी होने पर मथुरा सुबह होने का इंतेजार करने लगा। इसक्रम में रविवार की सुबह मथुरा ने बेटे को मारने वाले युवक को तलाशा। युवक से पूछताछ करने पर एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed