{"_id":"56-92758","slug":"Azamgarh-92758-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल पर मनमानी का आरोप लगा किसान सड़क पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल पर मनमानी का आरोप लगा किसान सड़क पर
Azamgarh
Updated Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। चीनी मिल पर मनमानी किए जाने से शुक्रवार को गन्ना किसानों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। गन्ने की तौल न किए जाने से खफा किसानों ने अतरौलिया के मदियापार मोड़ पर सुबह सात बजे चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों किसानों के सड़क पर उतरने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को मिल अधिकारियों से वार्ता करा पर्ची दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब मामला शांत हुआ। इस दौरान आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर लगभग डेढ़ घंटे आवागमन ठप रहा।
बूढ़नपुर गन्ना समिति से जुड़े किसानों को इस साल गन्ने की फसल बेचने के लिए शुरू से ही जलालत झेलनी पड़ रही है। पर्ची केअभाव में पेड़ी समय से न बिकने के कारण किसान गेहूं की खेती नहीं कर सके। दो दिन पूर्व किसानों को सूचना मिली कि अतरौलिया क्रय केंद्र पर बिना पर्ची के की गन्ने की तौल की जाएगी। इसपर शुक्रवार की सुबह किसान गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर तौल कराने पहुंच गए। लेकिन यहां बिना पर्ची के गन्ने की तौल पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस पर किसान भड़क गए और अकबरपुर (मिझौड़ा )चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर आए। किसानों का कहना था कि मिल के आदेश पर बुधवार से ही बिना पर्ची के ही गन्ने की तौल की जा ही थी। लेकिन यहां पहुंचने पर आदेश का निर्वहन होते नहीं दिखा। किसानों का कहना था कि मिल के मनमाने रवैये के चलते गन्ना काट कर बुरे फंस गए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर चीनी मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक उमाशंकर पांडेय ने बताया कि अतरौलिया क्रय केंद्र पर बिना पर्ची के तौल कराने का कोई आदेश निर्गत नहीं किया गया है। अफवाहों के चलते जिन किसानों ने अपना गन्ना काट दिया है, उनके नाम से पर्ची भेजी जा रही है।