{"_id":"56-92181","slug":"Azamgarh-92181-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसिया इकबाल को चोर दे रहे चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसिया इकबाल को चोर दे रहे चुनौती
Azamgarh
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। वर्ष 2013 में जनवरी से लेकर अब तक चोरों ने औसतन हर दिन एक घर को खंगालते हुए जनपद पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है। इस वर्ष अब तक हुई चोरियों की घटनाओं पर नजर दौड़ाई जाय तो मात्र अस्सी दिन में ही हौसलाबुलंद चोर 87 घरों के ताले को चटकाते हुए लाखों रुपये के आभूषण औन नकदी समेट चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस एक भी मामले की पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
गौरतलब है कि जनवरी माह की सर्द रातों में पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए चोरों ने 47 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया तो फरवरी माह में भी दुकान से लेकर घरों तक उनकी धमक से ग्रामीणों की नींद हराम होती रही। इस माह में चोरों ने 26 स्थानों पर ताला और कुंडी तोड़ते हुए लाखों के सामानों को समेटा था। मार्च माह में भी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। इसमें नौ मार्च की रात चोरों ने देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलहरा गांव में अबुल जफर पुत्र इद्रीश के घर में घुसकर 50 हजार रुपये नगदी सहित ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवर को समेट लिया। 11 मार्च इसी थाना क्षेत्र के मसीरपुर गांव में धमके चोरों ने आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित सत्यनरायन सिंह के घर 15 सौ नकदी सहित ढाई लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। इसी रात गंभीरपुर थाने के उमरीश्री गांव निवासी अशोक गिरी के घर से दो हजार नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण, कपड़े और सामानों को चोरों ने समेट लिया। 12 मार्च को कंधरापुर थाने के जोलहापुर गांव निवासी वीरेंद्र राय के घर से नकदी सहित अन्य सामानों को समेटा तो इसी गांव के गुलजारी (60) पत्नी स्व. वंशराज मौर्य के घर में घुसे चोरों ने गुलजारी मारपीटकर घायल कर दिया। इसी दिन चोरों की दूसरी गोल देवगांव कोतवाली के ताहिरपुर गांव निवासी कैलाश सिंह के घर में घुसकर15 हजार रुपये सहित दो लाख के आभूषण को समेट लिया।13 मार्च को बरदह थाने के सिसरेड़ी गांव निवासी चंद्रसेन सिंह पुत्र काशीनाथ सिंह के मकान से 25 हजार रुपये नकदी सहित चार लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। 15 मार्च को चोरों ने देवगांव बाजार में स्थित चार दुकानों का ताले चटका दिए और 53 हजार रुपये नकदी सहित लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए।