{"_id":"56-87473","slug":"Azamgarh-87473-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के बयान से भाजपाई आक्रोशित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री के बयान से भाजपाई आक्रोशित
Azamgarh
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील शिंदे द्वारा भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के शिविरों में आतंकवादी ट्रेनिंग देने के बयान के विरोध में जिले में गुरुवार को भी प्रदर्शन का क्रम जारी रहा। जिला मुख्यालय पर जहां भाजपाइयों ने जुलूस निकाल पुतला फूंका। वहीं, ठेकमा और लालगंज में भी पुतला फूंका गया।
गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचने पर केंद्रीय गृहमंत्री का भाजपाइयों ने पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के शिविरों मेें देशभक्त तैयार होेते हैं। आतंकवादी नहीं। हम सुशील शिंदे के बयान की निंदा करते हैं। उनके बयान से ऐसा लगता है कि जैसे वे देश के गृहमंत्री नहीं बल्कि पाक आतंकवादी हाफिज सईद के प्रवक्ता हैं। क्षेत्रीय सहसंयोजक विनोद राय ने कहा कि इनका बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना है। जिससे पाकिस्तानी आतंकवादियों का मनोबल बढ़ेगा। इस मौके पर रामपाल सिंह, पवन त्रिपाठी, श्रीकृष्ण तिवारी, ब्रजेश यादव, अवनीश राय, ज्ञानमती, सरोज, विक्रम सिंह पटेल, अरविंद सिंह, रामेश्वर, कप्तान राय, अखिलेश सिंह, चंद्रशेखर, संतोष कुमार, गिरीश सेठ, राजेंद्र सोनकर, राकेश सिंह, विोद पाठक, अपरबल, विनय प्रकाश गुप्त, ऋषिदेव राय, अभिषेक राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ठेकमा : हिंदु संगठनों ने बरदह तिराहे पर गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील शिंदे का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मनीष सिंह, धीरेंद्र उपाध्याय, प्रीतम तिवारी, दीपचंद गौंड, राहुल तिवारी, संजय राय, राजू राय आदि शामिल थे। लालगंज : विधानसभा क्षेत्र लालगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय से जुलूस निकाला और तहसील गेट पर पुतला फूंका। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, योगेंद्र राय, अशोक राय, मिथिलेश सिंह, उमाकांत तिवारी, अनिल राज, नागेंद्र सिंह, शिवमूर्ति, राजेंद्र लाल, चंदू राम, बंटी राय, संजय जायसवाल आदि शामिल थे।