{"_id":"56-87470","slug":"Azamgarh-87470-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला
Azamgarh
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नेहरू हाल में गुरुवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव को डीएम प्रांजल यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि जनपदवासियों ने जिन उम्मीदों, विश्वास के साथ भरपूर समर्थन देकर उनको जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी उम्मीदों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। जनता की सेवा निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ होगी। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और मानक के अनुरूप कराना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों को पेयजल की समस्याओं से मुक्त कराना, आवागमन को सुगम बनाना एवं सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनजन तक पहुंचाकर पात्रों को लाभान्वित करना है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पंचायती राज मंत्री बलराम यादव, स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन व नागरिक सुरक्षा मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद, विधायक आलम बदी, डा. संग्राम यादव सहित सभी विधायकों, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा जिला पंचायत सदस्यों ने बधाई दी।