फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   साल्वेंट कारोबारी गिरफ्तार, साथी फरार

साल्वेंट कारोबारी गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बोंगरिया। तरवां थाने के नगवा सिसड़ी गांव के पंचायत भवन में लंबे समय से चल रहे मिक्स तेल बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ बुधवार को ग्रामीणों की सक्रियता से हुआ। लंबे समय से चल रहे कारोबार का खुलासा होने के साथ एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। लेकिन पुलिस की लापरवाही का परिणाम रहा कि एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। फरार आरोपी ही मुख्य कारोबारी बताया जाता है। मौके से 11 सौ लीटर साल्वेंट, दो बोरा केमिकल, बाइक और टेपों भी बरामद किया। बताया जाता है कि आरोपी बीते कई वर्षों से साल्वेंट, मिट्टी के तेल, केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल और डीजल तैयार करके आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तरवां अशोक कुमार तिवारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रामाश्रय सिंह तरवां थाने के नगवा सिसड़ी गांव निवासी पंचम सिंह का पुत्र है। रामाश्रय अपने भाई कैलाश सिंह के साथ गांव से सटे पंचायत भवन में साल्वेंट, मिट्टी का तेल और केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल और डीजल तैयार करके क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद बुधवार की दोपहर रासेपुर चौकी प्रभारी पंकज त्रिपाठी हमराहियों के साथ पंचायत भवन में छापेमारी की। इस दौरान रामाश्रय गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि कैलाश सिंह चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान तेरह ड्रम साल्वेंट, छह खाली ड्रम, दो बोरा नकली केमिकल, टेंपो और बाइक बरामद की। एसओ ने बताया कि काफी दिनों से क्षेत्र में सूचना मिल रही थी कि नकली पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मुखबिर को लगाए हुए थी। बुधवार को सूचना मिलने केबाद पुलिस ने छापेमारी करके सारे माल बरामद कर लिया। एसओ तरवां के मुताबिक बरामद साल्वेंट की कीमत लगभग एक लाख रुपये होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह लोग इस धंधे में पिछले कितने दिनों से शामिल हैं, तैयार माल कहां सप्लाई कर रहे थे, आदि की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed