{"_id":"56-81682","slug":"Azamgarh-81682-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से घ्ार जा रहे बालक की करेंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से घ्ार जा रहे बालक की करेंट लगने से मौत
Azamgarh
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के बसही गांव में शनिवार को सुबह ट्रांसफार्मर के स्टेराड में करेंट उतरने से एक बालक की मौत हो गई। जबकि बचाव में पहुंचा दूसरा बालक भी गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी किशनचंद (10) पुत्र अरुण कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार को छुट्टी होने की वजह से किशनचंद परिजनों के साथ खेत पर सिंचाई करने के लिए गया। खेत से कोई आवश्यक सामान लेने के लिए वह घर आ रहा था। रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के स्टेराड को पकड़कर खेलने लगा। लेकिन राड में उतरे करेंट से वह झुलसने लगा। किशनचंद की चीख सुनकर थोड़ी दूर पर खेल रहे गांव निवासी सागर (12) पुत्र टिल्ठू उसे बचाने के लिए दौड़ा। करेंट की चपेट में आने से सागर भी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले गए। जहां डाक्टरों ने किशनचंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सागर का उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बगैर पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिए।