{"_id":"56-81571","slug":"Azamgarh-81571-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे युवक को मारी गोली
Azamgarh
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बागेश्वर नगर मुहल्ले में शुक्रवार की रात घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने घर के पास गोली मार दी। घायल हुए युवक को जिला अस्पताल के डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों और हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी।
घायल युवक बृजेश सिंह 29 पुत्र रमाकांत सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के बागेश्वर नगर मुहल्ले का निवासी है। परिजनों के अनुसार युवक घर लौट रहा था। उसकी वक्त घात लगाकर छिपे बदमाशों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी। युवक को देखने वाले डा. महतो ने बताया उसकी हालत गंभीर देख रेफर किया गया। कोतवाल ईशा खां सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कारण की जानकारी नहीं हो सकी।