फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है वीरा के पूरा का मोहर्रम

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है वीरा के पूरा का मोहर्रम

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के ग्रामसभा मिश्रपुर के वीरा का पूरा (चक सह दौलत) गांव के लोग अपने कर्म से सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। यहां के हिंदू-मुसलमान वर्षों से एक-दूसरे के पर्वों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। इसक्रम में शुक्रवार को आठवीं मोहर्रम पर दोनों समुदाय के लोगों द्वारा तैयार ताजिए को इमाम चौक पर बैठाया गया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील का मिश्रपुर ग्राम सभा का वीरा का पूरा (चक सह दौलत) एक हजार आबादी वाला गांव है। यहां के हिंदू-मुसलमानों की एकता की मिसाल है। यहां यादव, चौहान, कन्नौजिया, दलितों सहित मुसलमानों के पांच घर हैं। यहां के हिंदू-मुसलमान दीपावली, ईद, होली आदि पर्व एक साथ मिलजुलकर मनाते हैं। मुहर्रम में इमाम चौक पर बैठाए जाने वाले ताजिया का निर्माण गांव के लोग आपसी सहयोग से बनाने में जुटे थे। शुक्रवार को आठवीं मुहर्रम पर दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर अखाड़ा निकाला। बाद में ताजिए को इमाम चौक पर स्थापित किया। गांव के मोबिन अहमद, अजीम अहमद, जहीन अहमद, अर्जुन यादव, प्रताप यादव, लालचंद्र कन्नौजिया, दयानंद, छोटे लाल ,रामजनम, अजीम अशरफ, अनीस, मंजूर अब्बास, जमील ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद हमारे पूर्वज यहीं आकर बस गए। तब से आज का दिन है दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के पर्वों को मिलजुलकर मनाते हैं। यह गांव की एक परंपरा बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed