{"_id":"56-81569","slug":"Azamgarh-81569-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसखोरी के आरोप में लेखपाल निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूसखोरी के आरोप में लेखपाल निलंबित
Azamgarh
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कन्या विद्या धन की सूची के सत्यापन के नाम पर 14 लाभार्थियों से तीन-तीन हजार की वसूली किए जाने के आरोप में लालगंज तहसील के खम्हौली मंडल के लेखपाल बिजेंद्र सिंह को एसडीएम लालगंज ने जांच के बाद निलंबित कर दिया। लेखपाल के विरुद्ध सपा विधायक लालगंज ने शिकायत की थी।
लालगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक बेचई सरोज ने शिकायत की थी कि ग्राम बिजौली में कन्या विद्या धन के लिए लाभार्थियों की सूची के सत्यापन के दौरान लेखपाल बिजेंद्र सिंह ने घूस मांगा। छात्रा रंजना पुत्री जोखन, संगीता भारतीय पुत्री हरखू, सीमा सरोज पुत्री कल्पू, आरती सरोज पुत्री रामचंद्र, रेखा सरोज पुत्री हरिश्चंद्र, दिव्या भारतीय पुत्री रामकेश, पूनम पुत्री अच्छेलाल, चंचल पुत्री विनोद, रिंकी पुत्री फूलचंद, मनीषा पुत्री सुभाष, निशा पुत्री अखिलेश, शिप्रा पुत्री अमित, नेहा पुत्री अखिलेश, प्रीती पुत्री अनिल के अभिभावकों से लेखपाल बिजेंद्र सिंह द्वारा अनाधिकृत रूप से तीन-तीन हजार रुपये लिए गए। एसडीएम लालगंज ब्रज बिहारी पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक की शिकायत पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक से जांच कराई गई, जिसमें ग्राम बिजौली के कन्याविद्या धन के लिए प्राप्त सूची के सत्यापन में अनधिकृत रूप से छात्राओं के अभिभावकों के उत्पीड़न की शिकायत सही पाई गई। ऐसे में गरीब छात्राओं के अभिभावकों को गुमराह करके जबरदस्ती शोषण करने के आरोप में बिजेंद्र सिंह लेखपाल मंडल खम्हौली को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में बिजेंद्र सिंह को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किए जाने का निर्देश दिया गया है। इस प्रकरण में तहसीलदार लालगंज को जांच अधिकारी नामित किया गया है।