फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पर्यावरण को सुरक्षित रखने का किया आह्वान

पर्यावरण को सुरक्षित रखने का किया आह्वान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कस्बे में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने जुलूस निकालकर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। इस दौरान बच्चों ने लोगों को पेड़ों की अंधाधुंध हो रही कटाई से पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। बच्चों ने खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी हाईस्कूल के बच्चों ने मंगलवार को पर्यावरण के मद्देनजर रैली निकाली। रैली को स्कूल के प्रबंधक नैय्यर आजम खां ने स्कूल गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मेें स्कूली बच्चे विभिन्न प्रकार स्लोगन लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। वृक्ष बचाओ आदि के स्लोगन के माध्यम से बच्चाें ने पौधों की कटाई से मौसम में हो रहे अचानक परिवर्तन सहित अन्य दुष्प्रभावों से अवगत कराया। रैली शनीचर बाजार, मंगल बाजार, शंकर तिराहा, रोडवेज, लखनऊ-बलिया मार्ग होते हुए कोतवाली परिसर पहुंची, जहां पुलिस सब इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा किया जा रहा यह प्रयास काफी प्रशंसनीय और सराहनीय है। वृक्ष पुत्र के समान होते हैं। रैली तहसील परिसर होते हुए खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां बच्चों द्वारा पौधरोपण किया। अंत में स्कूल के प्रिंसिपल कमल भार्गव ने लोगों का आभार प्रकट किया। सरवर अली, प्रेमचंद, शाहआलम, जेपाल, सुजेन, करन राय, रोसा, शकील फराज, मो. सादिक खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed