फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लालगंज में सपा प्रत्याशी का विरोध

लालगंज में सपा प्रत्याशी का विरोध

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज लोकसभा सीट से पार्टी हाई कमान द्वारा दूधनाथ सरोज को सपा प्रत्याशी घोषित किया जाना पूर्व सांसद दरोगा सरोज के समर्थकों को पच नहीं रहा है। दूसरे दिन भी पूर्व सांसद के समर्थकों ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र में जगह-जगह सपा प्रत्याशी का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार दूधनाथ सरोज को सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थकों ने रविवार को लालगंज बाईपास स्थित भीरा चौराहे पर विरोध में लगभग 15 मिनट तक जाम लगाया। इस दौरान सपा प्रत्याशी का पुतला भी जलाया। जाम लगाने और पुतला फूंकने वालों में प्रमुख रूप से लालगंज विधानसभा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष फहीम अहमद, जूठन यादव, पूर्व बीडीसी मुमताज अहमद, हरेंद्र सोनकर, नदीम अहमद, आरिफ प्रधान, शाह आलम, रवींद्र राय, पूरन यादव, हरिशंकर यादव, राजदेव सरोज, मदन प्रधान, कैलाश यादव, रामप्यारे कश्यप, विजय बहादुर, अर्जुन यादव, कपिलदेव यादव, कमलेश जायसवाल, परविंद यादव, दीपनरायन यादव, रमतुल्ला अंसारी, दिलीप सोनकर, तेजबहादुर यादव, लियाकत, सद्दाम, विंदेश, हीरामनी, रामचंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ठेकमा संवाददाता के अनुसार सपा प्रत्याशी के विरोध में बरदह, ज्यूली और गोड़हरा गांव के पास रविवार को रामचेत चौरसिया, अमरनाथ सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर सपा हाई कमान के फैसले का विरोध किया। गोसाई की बाजार संवाददाता केअनुसार गोसाईं की बाजार में रविवार को लगभग चार बजे चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में सपा प्रत्याशी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में प्रमुख रूप से सत्यपाल यादव, प्रदीप यादव, अवधेश, अखिलेश, राजकमर, अभिषेक, बबलू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed