फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरकारी बस से कुचल कर युवक की मौत

सरकारी बस से कुचल कर युवक की मौत

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट पुलिस चौकी के पास गुरुवार की रात लगभग पौने नौ बजे सरकारी बस से कुचल कर युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृत युवक विनोद प्रजापति (30) पुत्र पतिराम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर चकिया गांव का निवासी था। वह बनकट बाजार में कपड़ा सिलने का काम करता था। गुरुवार की रात लगभग पौने नौ बजे विनोद ने रोडवेज बस स्टैंड जाने के लिए गोरखपुर से आजमगढ़ की ओर जाने वाली बस को रोकवाया। बस रुकी भी, लेकिन परिचालक ने दरवाजा नहीं खोला। जबकि विनोद बस के गेट पर चढ़ गया। इसी बीच तेज गति से बस चलने की वजह से विनोद अनियंत्रित होकर नीचे गिरा और पहिये से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, उसकी मौके पर मौत हो गई। बाजारवासियों ने घटना की सूचना तत्काल मुबारकपुर थाने की पुलिस को दिया। पुलिस की सूचना पर भाग रही सरकारी बस को शहर कोतवाली पुलिस ने हर्रा की चुंगी मुहल्ले के पास से पकड़ा। दूसरी तरफ विनोद के मौत की सूचना पर मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दी। मृत युवक दो बच्चों का पिता था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed