{"_id":"56-80732","slug":"Azamgarh-80732-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह से तंग युवक ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह से तंग युवक ने लगाई आग
Azamgarh
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी युवक ने सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। पीडि़त के शोर मचाने पर परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे और आग की इस घटना पर काबू पाते हुए झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। घटना के पीछे पत्नी से विवाद प्रमुख कारण बताया गया।
गंभीर रूप से झुलसा युवक समरजीत राम (42) पुत्र परदेशी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव का निवासी है। सोमवार की रात समरजीत राम और उसकी पत्नी सरिता के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद समरजीत अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। आग की असहनीय तपन से पीडि़त समरजीत ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पत्नी समेत अन्य परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे और आग की इस घटना पर काबू पाए। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। परिजनों के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद इससे पूर्व में भी समरजीत राम दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है, लेकिन परिजनों की सतर्कता के चलते उसे बचा लिया गया।