{"_id":"62109","slug":"Azamgarh-62109-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 क्विंटल राशन कोटेदार ने किया ब्लैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 क्विंटल राशन कोटेदार ने किया ब्लैक
Azamgarh
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टिनगंज। राजकीय गोदाम कवरागहनी से 80 क्विंटल गेहूं और चीनी का उठान होने के बावजूद मार्टिनगंज ब्लाक के बरौगा गांव के गरीबों को नहीं मिला। राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधान एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने उक्त प्रकरण की जांच की। इसमें कोटेदार दोषी पाया गया। मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी।
मार्टिनगंज ब्लाक के बरौना गांव में लगभग 135 बीपीएल और 80 अंत्योदय कार्डधारी हैं। इन परिवारों का गुजारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले राशन से होता है। बीते 27 अप्रैल को गांव के कोटेदार ने राशन वितरण के लिए राजकीय गोदाम कवरागहनी से 80 क्विंटल खाद्यान्न उठाया। लेकिन राशन गरीब कार्डधारकों को नहीं मिल सका। राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की। इस पर ग्राम प्रधान ने लिखित रुप से एसडीएम फूलपुर को शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम ने मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक को सौंपा थी। करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व सौंपी गई जांच पूरी होने पर मंगलवार को अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। इसमें कोटेदार द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप है। एसडीएम फूलपुर विजयनाथ पांडेय ने कहा कि आपूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। बहुत जल्द दोषी कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।