{"_id":"61481","slug":"Azamgarh-61481-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो के चपेट में आने से वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो के चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Azamgarh
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाने के सरायमोहन गांव के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध सोमवार की रात बरबशपुर गांव में शादी कराकर सुबह घर लौट रहा था। दूसरी तरफ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास सुबह 10 बजे आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए।
ठेकमा संवाददाता के अनुसार बरदह थाने के सरायमोहन गांव निवासी राममूरत उपाध्याय पुत्र स्व.दिनेश उपाध्याय सोमवार की रात में बरदह थाने के बरबशपुर गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह में शादी कराने गए थे। शादी करा कर सुबह पैदल ही घर लौट रहे थे। सरायमोहन गांव के पास रोड पार करते समय तेज गति से आ रहे बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लहूलुहान हो कर रामसूरत उपाध्याय सड़क पर लुढ़क गए। जब तक आस-पास के लोग उठा कर अस्पताल ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवगांव संवाददाता के अनुसार आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास सुबह लगभग 10 बजे आमने-सामने बाइक भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल 25 वर्षीय अमित यादव पुत्र प्रकाश यादव जौनपुर जिले के केराकत थाने के एकौनी गांव का निवासी है। जबकि 20 वर्षीय राजेंद्र यादव पुत्र बहादुर यादव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करियागोपालपुर गांव का रहने वाला है।
पाइप से गिरा मजदूर , घायल
बलरामपुर। मुबारकपुर थाने के गजहड़ा गांव स्थित प्रस्तावित कांशीराम कालोनी में भवन निर्माण में लगा मजदूर मंगलवार की सुबह पाइप से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि गजहड़ा गांव में बसपा शासन मुबारकपुर थाने के भटौरा गांव निवासी 38 वर्षीय शेषनाथ पुत्र विशुन गजहड़ा गांव स्थित निर्माणाधीन कांशी राम कालोनी में मजदूरी करता है। मंगलवार की सुबह पाइप पर चढ़ कर काम कर रहा था। इस बीच पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
संवाददाता
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाने के बरनापुर गांव में सोमवार की रात में गेहूं की मड़ाई करने निकले 35 वर्षीय युवक की रास्ते में संदिग्धपरिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह चकरोड पर उसका शव पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बरनापुर गांव निवासी युवक सोमवार की रात में घर से खाना खा कर खलिहान में गेहूं की फसल की मड़ाई के करने के लिए गया हुआ था। देर रात तक घर पर नहीं लौटा, तो परिजन परेशान हो गए। सुबह खोजने निकले, तो रास्ते में मृत पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।