{"_id":"61480","slug":"Azamgarh-61480-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी एसओ नहीं पहुंचे मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी एसओ नहीं पहुंचे मौके पर
Azamgarh
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ननदी भौजी गांव के पास गत दिनों मिली लाइनमैन की लाश की घटना में पुलिस की चुप्पी से परिवार के लोगों में आक्रोश है। एसओ के रवैये से परेशान परिजन मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच एसपी से मिले। गुहार पर एसपी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के लिए बुधवार की शाम तक का समय निर्धारित किया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवां चंद्रभानपुर गांव निवासी शिवा चौहान 38 पुत्र गौरी की बीते 27 अप्रैल की सुबह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ननदी भौजी गांव के पास लाश मिली थी। वह 26 अप्रैल को घर से निकला था, शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने शिवा की हत्या होने की आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मृत लाइनमैन के बड़े भाई लौटन चौहान ने बताया कि शव जला हुआ था, अनुमान लगाया जाता है युवक की शिवा की हत्या कर शव वहां फेंका गया है। क्योंकि शरीर पर पड़े फूंके और घाव के निशान यह दर्शाते हैं कि उसकी हत्या हुई है। उसके द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यदि रिपोर्ट दर्ज है तो कौन सी धारा लगाई गई है। इसका उत्तर पुलिस नहीं दे रही। पीडि़त की वेदना सुन एसपी ने थानाध्यक्ष गंभीरपुर को कार्रवाई रिपोर्ट पूछी इस दौरान पता चला कि वे घटनास्थल पर गए ही नहीं। जिस पर पुलिस अधीक्षक फटकारते हुए बुधवार की शाम तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।