{"_id":"61360","slug":"Azamgarh-61360-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद की घटनाओं में जमकर चलीं लाठियां,20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद की घटनाओं में जमकर चलीं लाठियां,20 घायल
Azamgarh
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को अलग-अलग गांवों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में तीन महिलाओं समेत 20 लोग घायल हो गए। गंभीरपुर थाने के दुर्गापुर गांव में एक दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देने पर दबंग पड़ोसियों ने राममूरत के घर पर सुबह धावा बोल दिया। मारपीट कर परिवार के सात सदस्यों को घायल कर दिया।
बलरामपुर संवाददाता के अनुसार दुर्गापुर गांव निवासी रामसूरत का अपने पड़ोसी से सालों से भूमि विवाद चला आ रहा है। विवादित जमीन को लेकर दबंग पड़ोसियों ने रविवार की शाम को रामसूरत के पुत्र हवलदार को अकेले पाकर पिटाई कर दी। इस पर रामसूरत गंभीरपुर थाने में रविवार की रात में दबंग पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर देकर घर चला गया। सुबह होने पर जानकारी होते ही दबंग पड़ोसी लाठी-डंडे से लैस हो कर रामसूरत के दरवाजे पर चढ़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में राममूरत पुत्र स्व. लोचन, सूबेराज, सूबेदार, हवलदार पुत्रगण राममूरत के अलावा ज्ञानी देवी, सुनीता, अनिला घायल हो गईं।
दूसरी तरफ बिलरियागंज थाने के खालिसपुर गांव में भी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में अली जमा पुत्र नूर मोहम्मद, इरफान पुत्र अली जमा, मन्नान पुत्र अली जमा, सुफियान पुत्र अली जमा घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से रमजान पुत्र नूरमोहम्मद, नवी जान पुत्र नूर मोहम्मद, ताज मोहम्मद पुत्र नवी जान, अख्तर पुत्र रमजान, अकरम पुत्र रमजान, नसीम पुत्र रमजान घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी क्रम में मेहनगर थाने के बरवां सागर गांव में भी सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडे के साथ भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से लालचंद चौहान पुत्र राममूरत चौहान, लालचंद पुत्र लहरू तथा दूसरे पक्ष से मोहित पुत्र रामासरे घायल हो गए।