फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से दो बदमाशों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 50 हजार रुपए उड़ा दिए।
विज्ञापन

पीड़ित रामदीन प्रजापति पुत्र राजेंद्र कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का निवासी है। बीते 25 नवंबर को रामदीन कप्तानगंज बाजार गए थे। बाजार में स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकलने गए। तकनीकी खामी होने पर एटीएम से रुपया नहीं निकला। तभी बाइक पर आए दो युवकों ने रामदीन का एटीएम कार्ड चेक करने के लिए मांगा और बातों में बहलाकर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। पांच दिसंबर को रामदीन दुबारा रुपये निकालने एटीएम पहुंचे तो कार्ड ने काम नहीं किया। बैंक में एटीएम कार्ड चेक करने दिया तो बताया गया कि कार्ड दूसरे का है और उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं।

घटना से हलाकान रामदीन ने पहले तो अपना खाता सीज कराया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कप्तानगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष कप्तानगंज बृजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed