{"_id":"56-135779","slug":"Azamgarh-135779-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे बीपीएड बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे बीपीएड बेरोजगार
Azamgarh
Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बीपीएड बेरोजगारों को शारीरिक शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किए जाने की मांग को लेकर बीपीएड बेरोजगारों ने कुंवर सिंह उद्यान में सोमवार को धरना दिया। मांग जल्द पूरी न होने पर भूख हड़ताल और आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले को अभी तक राज्य सरकार मानने को तैयार नहीं हो रही है। इससे बीपीएड बेरोजगार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। संयोजक बृजेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर बीपीएडधारकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं करती है तो बीपीएड बेरोजगार भूख हड़ताल सहित आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि आगे के आंदोलन की रणनीति के लिए अगली बैठक 27 जुलाई को कुंवर सिंह उद्यान में बुलाई गई है। उन्होंने सभी बीपीएड बेरोजगारों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त बैठक में उपस्थित रहने की अपील की। धरने की अध्यक्षता रवि प्रकाश यादव और संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवम राय ने किया। धरने में अंबुज राय, युगांत उपाध्याय, अरविंद यादव, चंद्रेश चौहान, विकास यादव, अशोक कुमार पटेल, सौरभ यादव आदि शामिल थे।