{"_id":"5c548d6abdec2273923c19cf","slug":"91549045098-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्ण आरक्षण पर विवादित टिप्पणी, डीपीआरओ से मिलंबन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवर्ण आरक्षण पर विवादित टिप्पणी, डीपीआरओ से मिलंबन की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। स्वाभिमान मंच ने सवर्ण आरक्षण को लेकर ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में डीपीआरओ से शिकायत की और अधिकारी को निलंबित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले ट्विटर के जरिए मामले की शिकयत पुलिस से की गई थी, जिसमें जांच के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ ने संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बिलरियागंज ब्लॉक के ग्राम तोहफ़ापुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण समाज को आरक्षण मिलने पर बिलरियागंज ब्लॉक के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक कमेंट कर सवर्ण आरक्षण की खिल्ली उड़ाई थी। स्वाभिमान मंच के संस्थापक अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला पंचायती राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव से शिकायत की गई और जितेंद्र कुमार को निलंबित कर कार्रवाई की मांग की गई। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी एक ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ऑफिशियल ग्रुप में करना उनकी मंशा को दर्शाता है। कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्वाभिमान मंच आंदोलन के लिए बाध्य होगा। डीपीआरओ ने मामले संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मौके पर रजनीश श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, धीरज सिंह, अजय कुमार यादव, चंद्रहास राय भोलू ,मयंक कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।