फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनता को नाले का पानी पिला रहा था नपा प्रशासन

जनता को नाले का पानी पिला रहा था नपा प्रशासन

Sun, 20 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जनता को नाले का पानी पिला रहा था नपा प्रशासन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के खेल भी अजब निराले है। नपा प्रशासन बीते एक माह से क्षेत्र के पूरा रानी मुहल्ला समेत आसपास के अन्य मुहल्ले केे लोगों को अपने पाइप लाइन से नाले का पानी पिला रहा है। जिसके चलते ही पूरे क्षेत्र में पीलिया की महामारी फैली है और अब तक एक की मौत के साथ ही सैकड़ों लोग इसकी चपेट में है। वहीं नपा प्रशासन अब तक पाइप लाइन से शुद्घ पानी की सप्लाई किए जाने का दवा करता आ रहा था। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी द्वारा जांच व कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद हरकत में आए नपा मुबारकपुर प्रशासन ने शुक्रवार से जलकल विभाग की सात टीमों को लगा कर जगह-जगह खोदाई करा कर लीकेज की खोज शुरू कराया। शनिवार को पुरा रानी मुहल्ला निवासी हाजी अबरार, हाजी जफरूल व जर्रार अहमद के आवास के पास नपा के मेन पाइप लाइन में ही बड़ा होल मिला। इस होल से ही पाइप लाइन के बगल से गुजरे नाले का पानी पाइप से होता हुआ लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा था। जिसे पीने से ही एक सप्ताह से पूरे क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक एक युवक की पीलिया से मौत हो चुकी है और सैकड़ों की संख्या में पीलिया पीड़ित सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। मेन सप्लाई की पाइप लाइन में ही बड़ा होल मिलने से नपा द्वारा अब तक शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे की भी पोल खुल गई है। नपा के जलकल की टीम बड़ा होल खोजने के साथ ही उसे ठीक करने की कवायद में जुट गई और देर शाम तक होल केे बंद भी कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने ऐसे ही बड़े अन्य होल होने की भी आशंका जता रहे है। जिसकी तलाश जलकल की टीम करने में अभी जुटी हुई है।
विज्ञापन


लोगों ने पहले ही जतायी थी आशंका
आजमगढ़। स्थानीय निवासी सलमान अख्तर, इस्लाम, हाजी इत्तेेखार, मौलाना मोहम्मद आदि का कहना था कि जहां नपा के पाइप लाइन में बड़ होल मिला है, उसकी सूचना नपा प्रशासन को काफी दिनों से दिया जा रहा था, लेकिन नपा प्रशासन अपनी मनमानी पर अड़ा था और पाइप लाइन में किसी भी प्रकार के लीकेज के होने से इंकार कर रहा था। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर लीकेज मिला है, उस स्थान से ही होकर मिट्टी लदी ट्रालियां कुछ दिनों पूर्व एक जमीन को पाटने के लिए चक्रमण कर रही थी। उसी समय से यह लीकेज हुआ है और अक्सर ही नाले में बुलबुला भी उठता था।
विज्ञापन


पीलिया के प्रकोप को दर किनार कर नपा ने मनाया जश्न
आजमगढ़। मुबारकपुर में नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। एक युवक की मौत हो चुकी है और सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार पड़े हुए है। पीलिया के महामारी पर लगाम लगाने की कवायद को दरकिनार कर शनिवार को नपा प्रशासन जश्न मनाने में जुटा रहा। चेयरमैन के चुनावी वादे के अनुरूप शादी घर के निर्माण कार्य को लेकर नपा प्रशासन के लोग शनिवार को शिलान्यास कार्यक्रम में जुट कर जश्न मनाने में लगे है। वहीं पुरा रानी मुहल्ले में फैले पीलिया से ग्रसित लोग परेशान हाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये क्षेत्रों में फैला पीलिया का प्रकोप
मुबारकपुर। नपा प्रशासन की लापरवाही से पुरारानी व समौधी में फैला पीलिया का प्रकोप अब नये क्षेत्रों में भी फैल गया है। आसपास के पूरा खिजिर, रोडवेज व पूरा ख्वाजा मुहल्ले में भी पीलिया के मरीज सामने आने लगे है। शनिवार को भी चार की संख्या में नये मरीज सामने आए जो नये क्षेत्र के है। नये मरीजों में पूरा खिजिर निवासी 21 वर्षीय इमरान पुत्र हफीजुर्रहमान, रोडवेज निवासी 18 वर्षीय मनोज प्रजापति पुत्र विजय प्रजापति और पूरा ख्वाजा निवासिनी मुनीरा खातून पुत्री जमील अहमद, जफर गनी पुत्र मुहम्मद नसीम अहमद शामिल है।


अब इतनी बड़ी नगर पालिका है और पाइप लाइन में कहीं न कही तो लीकेज मिलता ही रहता है। आज भी कहीं पाइप लाइन में लीकेज मिला है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। यदि लीकेज होगा तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। टीम लीकेज खोजने में तो लगा ही दी गई है।
राजपति अभिचल, ईओ, नगर पालिका परिषद, मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed