{"_id":"5c003350bdec22417e3006af","slug":"91543517008-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी ने देखा स्वच्छ और विकसित देश का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी ने देखा स्वच्छ और विकसित देश का सपना
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। सठियांव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विधालय सोनपार में गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान और स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाधी ने जिस भारत का सपना देखा था। उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एंव विकसित देश की कल्पना थी। उसे साकार करते हुए हमें स्वच्छ एंव स्वस्थ भारत की परिकल्पना के लिए आगे आना होगा। इसके लिए हम सभी लोगों को स्वच्छता मिशन को साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटना होगा। तभी एक स्वच्छ एंव विकसित राष्ट्र की कल्पना को आकार दिया जा सकता है। इस गांव में कुल डेढ़ सौ परिवार हैं जिसमें 67 परिवारों को शौचालय मिल चुका है। बाकी बचे परिवारों को शौचालय के लिए ग्राम प्रधान के यहां आधार कार्ड और फोटो उपलब्ध कराकर शौचालय के धन की स्वीकृति करा लें। अन्यथा कि स्थिति में खुले में शौच करते कोई पाया गया तो उसके खिलाफ दंड का प्राविधान है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सोनपार में बिजली मुहैया कराने के लिए सोलर पैनल लगवाने को कहा। कायाकल्प योजना के तहत शौचालय निर्माण, मरम्मत, बाउंड्रीवाल की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान को अधिकृत किया। जिलाधिकारी और बीएसए देवेंद्र कुमार ने विद्यालय के छात्र छात्रों में स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान शिक्षा संवर्धन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान श्माम अवध मौर्य, आशुतोष पांडेय, अरविंद सिंह, शशि सिंह, राजेश यादव, प्रीति, मु. अंसार, चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन