फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gift toilets, get award

रक्षाबंधन पर भाई और तीज पर पति गिफ्ट करें शौचालय, मिलेगा पुरस्कार

Thu, 02 Aug 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 02 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gift toilets, get award
public toilet
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना को गति पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने नई पहल की है। उन्होंने रक्षाबंधन पर भाई की ओर से बहन को तीज पर पति की ओर से पत्नी को शौचालय गिफ्ट करने पर उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कहा कि त्योहार के बाद आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं, गांव को जल्द ओडीएफ कराने पर प्रधान, सेक्रेटरी और लेखपाल को भी सम्मानित किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की शिथिलिता के कारण जनपद अभी भी शौचालय निर्माण में सूबे में 75 स्थान पर है।
विज्ञापन



वहीं, ओडीएफ में भी जनपद 73वां स्थान पर है। स्थिति में सुधार के लिए नित नई घोषणाएं की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने अब रक्षाबंधन और तीज के त्योहार पर लोगों को योजना के साथ जोड़ने की पहल की है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर बहन को उपहार में भाई और तीज पर पत्नी को पति शौचालय बनाकर देता है तो उसे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए त्योहार के बाद बकायदा सम्मान समारोह करने का घोषणा की गई है। इसके साथ ही गांव को ओडीएफ कराने वाले प्रधान, सेक्रेटरी और लेखपालों को भी सम्मानित करने की बात कही गई है। वहीं डीएम ने सभी लेखपालों का भी सहयोग मांगा है।


उन्होंने कुछ तहसीलों के लेखपालों के बुधवार को कार्यालय में तलब किया और शौचालय निर्माण और खुले में शौच न करने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed